HomeHealth & Fitnessरिजर्व पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रिजर्व पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

संत कबीर नगर, आज वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तहत रिजर्व पुलिस लाइन परिसर संतकबीरनगर में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का वामा सारथी अध्यक्षा  संजीवनी* द्वारा उद्धाटन किया गया ।
पुलिस लाइन संतकबीरनगर सभागार में डा0 करिश्मा तिवारी, डा0 अभिषेक तिवारी व डा0 मनोज, डा0 राजेश चौधरी, डा0 आदित्य पाण्डेय, डा0 शुभम सिंह, डा0 प्रणीन कुमार सिंह, डा0 अंशिका चौधरी, डा0 कुपदीप चौधरी द्वारा ‘वामा वैलनेस कैंप’ के तहत स्वास्थ्य चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया आदि का  वितरण किया गया व पुलिसकर्मी व उनके परिवारजनों के द्वारा डॉक्टर से परामर्श लेकर निःशुल्क दवा लिया गया । 
* इस शिविर मे सभी को आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गयी । 
* चिकित्सक द्वारा उपस्थित लोगों को बीमारियों की रोकथाम, पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श प्रदान किया गया ।
* शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने तथा नियमित जांच की महत्ता पर बल दिया गया ।
* चिकित्सक द्वारा पुलिस कर्मियो को भाग-दौड़ वाली दिनचर्या में खान-पान का ध्यान रखते हुये शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने सम्बन्धी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किये गये ।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular