महराजगंज पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 लीटर कच्ची शराब और 12 केन बीयर नष्ट की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से जनपद महराजगंज में ‘ऑपरेशन दहन’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, थाना पुरन्दरपुर से संबंधित कुल 19 अभियोगों से जब्त की गई अवैध शराब को न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारित किया गया। नष्ट की गई शराब और बीयर का अनुमानित मूल्य 7740 रुपये बताया गया है। थाना अध्यक्ष पुरन्दरपुर गौरव राय कन्नौजिया ने जानकारी दी कि शराब के सुरक्षित निस्तारण के लिए निर्धारित नियमों का पालन करते हुए यह कार्रवाई थाना परिसर में संपन्न हुई। इस पूरी प्रक्रिया को क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा और आबकारी निरीक्षक पुंकेश कुमार की उपस्थिति में तथा गठित कमेटी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज पुलिस ने 101 लीटर कच्ची शराब नष्ट की:’ऑपरेशन दहन’ के तहत 12 केन बीयर भी की गई नष्ट
RELATED ARTICLES












