#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हरैया तहसील परिसर स्थित उपजिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक कथित पत्रकार से मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना पैरवी के दौरान हुए हंगामे के बाद हुई। जानकारी के अनुसार, कथित पत्रकार विनोद पाल उभाई गांव में चल रहे रास्ते के विवाद के सिलसिले में एसडीएम न्यायालय पहुंचा था। सुनवाई के दौरान उस पर कथित तौर पर मीडिया का रौब दिखाते हुए गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। इस पर न्यायालय में मौजूद एसडीएम और अधिवक्ताओं से उसकी तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने कथित पत्रकार के साथ मारपीट कर दी। इस घटना से कुछ देर के लिए तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद तहसील परिसर और कोर्ट रूम के भीतर हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
SDM कोर्ट में पत्रकार बनकर रौब झाड़ा, पीटा गया:एसडीएम से नोकझोंक के बाद वकीलों ने पीटा, कोर्ट रूम में हंगामा
RELATED ARTICLES












