HomeHealth & Fitnessटेलीग्राम पर निवेश के नाम पर हुई ठगी के 40 हजार रुपये...

टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर हुई ठगी के 40 हजार रुपये वापस

​उतरौला (बलरामपुर)। टेलीग्राम पर झांसा देकर साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला को श्रीदत्तगंज थाना पुलिस और साइबर सेल की तत्परता से उसके डूबे हुए रुपये वापस मिल गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते में 40 हजार रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक रिफंड कराई। रुपये वापस मिलने पर पीड़िता और उसके परिवार ने पुलिस टीम की इस संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया है।

​निवेश के नाम पर ऐंठे थे 93 हजार रुपये
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम मझारी बाछिल निवासी प्रभा सिंह पत्नी शुभम सिंह की संपर्क टेलीग्राम पर एक अज्ञात युवती से हुआ था। युवती ने अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश (इन्वेस्टमेंट) करने का झांसा दिया। उस पर विश्वास कर पीड़िता ने पांच बार में कुल 93 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला को ब्लॉक कर दिया।

​1930 हेल्पलाइन और बैंक समन्वय से मिली सफलता
ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई (शिकायत संख्या: 33106250070241)। शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला के नेतृत्व में साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उ0नि0 मिथिलेश कुमार व आरक्षी अभिषेक सत्यार्थी की टीम ने जांच शुरू की।

​पुलिस ने तुरंत संबंधित बैंक से समन्वय बनाकर जालसाज के खाते में 58,894 रुपये की राशि होल्ड कराई। इसके बाद सीजेएम न्यायालय के आदेश और विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए बैंक के नोडल अधिकारी के सहयोग से होल्ड राशि में से 40,000 रुपये सीधे पीड़िता के खाते में वापस करा दिए गए। शेष राशि की वापसी हेतु अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular