श्यामदेउरवा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नसीम (लगभग 30 वर्ष), पुत्र सुकुरूद्दीन, निवासी बैजौली, थाना श्यामदेउरवा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें नसीम पर अपनी नाबालिग बेटी को शादी के लिए बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायत में नसीम के पिता सुकुरूद्दीन पर भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपने बयान में आरोपी नसीम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 137(2), 351(3), 352 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 बढ़ाई गईं। पुलिस ने आरोपी नसीम को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक साक्षी सिंह, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, कांस्टेबल मनीष सिंह और महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह की टीम शामिल थी। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी गिरफ्तार:श्यामदेउरवा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई
RELATED ARTICLES












