Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अबॉर्शन के दौरान लड़की की मौत, प्रेमी ने दी जान:7 महीने की...

अबॉर्शन के दौरान लड़की की मौत, प्रेमी ने दी जान:7 महीने की प्रेग्नेंट थी 15 साल की प्रेमिका, बस्ती में दाई गिरफ्तार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में 15 साल की लड़की का एक दाई ने अबॉर्शन कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लड़की 7 महीने की गर्भवती थी। इस घटना के 6 घंटे के बाद लड़की के 20 साल के प्रेमी ने भी जहर खाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किराए के कमरे में चल रहे अवैध गर्भपात सेंटर को सील करके दाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर उनके घरवालों से पूछताछ की। मामला हर्रैया कस्बे का शनिवार का है। पूरा मामला पढ़िए हर्रैया कस्बा निवासी रजनीश का अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर रहने वाली लड़की से ढाई साल से अफेयर चल रहा था। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई। 7 महीने होने पर उसके घरवालों को पता चला। इस पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे लड़की की मां अपने के एक रिश्तेदार के साथ उसका गर्भपात कराने ले गई। तीनों लोग हर्रैया कस्बे में एक किराए के कमरे में पहुंचे। एक दाई ने 20 हजार रुपए लेकर लड़की का गर्भपात कराकर घर भेज दिया। लड़की को रविवार सुबह करीब 11 बजे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने भी खाया जहर प्रेमिका की मौत की खबर मिलते ही रजनीश परेशान हो गया। उसने भी 6 घंटे बाद जहर खा लिया। रजनीश के पिता ने बताया- बेटे के जहर खाने की बात पता चलते ही हम लोग उसे सरैया अतिबल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे बस्ती रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गांववाले बोले- किराए के कमरे में दाई गर्भपात कराती थी गांववालों ने बताया- लड़की की मौत के बाद पुलिस को कस्बे में एक किराए के मकान में अवैध गर्भपात कराए जाने की सूचना मिली थी। रात में छापेमारी करके सेंटर को सील कर दिया गया। वहां मौजूद दाई को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि दोनों मौतों से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। लड़की की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद साफ होगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गर्भपात किस परिस्थिति में कराया गया? इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे? वहीं, गांववालों ने बताया कि रजनीश स्कूल नहीं जाता था, जबकि लड़की 7वीं कक्षा में पढ़ती थी। लेकिन, वह भी बहुत कम स्कूल जाती थी। —————————- यह खबर भी पढ़िए अखिलेश के सहयोगी दल चवन्नी से रुपया बने या नहीं, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 1 से 6, बसपा 0 से 10 हुई कुछ गठबंधन ऐसे किए हम लोगों ने, जाने कहां-कहां से आ गए थे गठबंधन वाले। बताओ, हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए। – अखिलेश यादव, 16 अगस्त सपा प्रमुख का यह बयान राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी पर तंज था। अब जयंत के समर्थक विरोध कर रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती भी इस बयान पर भड़क गई हैं। उन्होंने अखिलेश को अहंकारी बताते हुए कहा- यह उनके अमर्यादित आचरण का सबूत है। जयंत चौधरी ही नहीं, पूरे जाट समाज से माफी मांगनी चाहिए। अब सवाल है कि अखिलेश के चवन्नी वाले बयान में सच्चाई कितनी है? क्या अलग-अलग चुनाव में सपा से जुड़ने वाली पार्टियां वाकई रुपया बन गईं? पढ़िए पूरी खबर…
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular