पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा गाँव में 36 दिनों के लंबे इंतजार के बाद भारत गैस की सप्लाई गाड़ी पहुँची। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करने के बजाय, गाड़ी चालक का माला पहनाकर विशेष स्वागत किया। समरधीरा चौराहा होते हुए अमहवा पहुँची विश्वम्भर भारत गैस की सप्लाई गाड़ी को देखते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाएं मँगा लीं। उन्होंने गाड़ी चालक को माला पहनाई। इस अप्रत्याशित स्वागत को देखने के लिए मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण पिछले 36 दिनों से रसोई गैस सिलेंडर के इंतजार में थे। इतने लंबे समय तक गैस न मिलने से उनका धैर्य जवाब दे गया था, जिसके बाद उन्होंने यह अनूठा तरीका अपनाया। गैस मिलने के बाद उपभोक्ताओं के चेहरे खिल उठे। विश्वम्भर भारत गैस एजेंसी के संचालक बबलू कुमार ने बताया कि अब गैस की गाड़ियाँ पूर्व की भांति नियमित रूप से क्षेत्र में भेजी जाएंगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
36 दिन बाद पहुंची भारत गैस की सप्लाई:ग्रामीणों ने माला पहनाकर किया गाड़ी का स्वागत
Recent Comments
on Hello world!











