#बस्ती_न्यूज
बस्ती के बनकटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे भीषण गर्मी के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है, जिससे मरीजों और स्टाफ को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, PHC परिसर में लगा पुराना ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई थी। भीषण गर्मी में अस्पताल आने वाले मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पाल ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) से मुलाकात की। उन्होंने बनकटी नगर पंचायत के लिए तीन नए ट्रांसफार्मर की तत्काल व्यवस्था करने का अनुरोध किया। अध्यक्ष पाल के प्रयासों के बाद, एक ट्रांसफार्मर तत्काल प्रभाव से बनकटी PHC परिसर में स्थापित कर दिया गया। इस पहल से स्थानीय लोगों और अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली है और वे अरविंद पाल की सराहना कर रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बनकटी PHC में नया ट्रांसफार्मर लगा:भीषण गर्मी से बाधित विद्युत आपूर्ति बहाल, लोगों को मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












