Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल जली:अग्गापुर गांव में दर्जनों...

श्रावस्ती में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल जली:अग्गापुर गांव में दर्जनों बीघा फसल राख, किसानों को भारी नुकसान


श्रावस्ती के भिनगा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। ग्राम पंचायत अग्गापुर के मजरा कुकुरभुकवा गांव के सिवान में लगी इस आग से दर्जनों बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें तेजी से फैलीं और देखते ही देखते आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कई किसानों की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस आगजनी में शाबिर अली, अब्दुल कलाम, आफताब आलम, शहादुलरहमान, इजरायल, मतबननिशा और सरोज सहित कई किसानों की दर्जनों बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया। उन्होंने पीड़ित किसानों को शासन स्तर से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments