HomeUncategorizedसाइबर फ्रॉड के 28767 रुपये थाना को0 जरवा बलरामपुर पुलिस टीम द्वारा...

साइबर फ्रॉड के 28767 रुपये थाना को0 जरवा बलरामपुर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*

 

 

 

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण:* -वादी/पीड़ित राकेश कुमार पुत्र राम किशुन निवासी मदहवा थाना को.जरवा, जनपद बलरामपुर के साथ दिनांक 18/05/2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी की गई। साइबर ठग द्वारा पीड़ित के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से धनराशि अवैध रूप से आहरित कर ली गई। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन *1930* तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत/एकनॉलेजमेंट संख्या- 23105260095011है।

 

*रुपया वापसी का विवरण:-* साइबर हेल्पडेस्क थाना को0 जरवा द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित के खाते से निकाली गई धनराशि आरोपी के खातों में होल्ड कराई गई। होल्ड की गई धनराशि के संबंध में माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कुल 28767/रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।

 

*साइबर पुलिस टीम:-*

1. थानाध्यक्ष श्री योगेश प्रताप सिंह

2.उ०नि०श्री महेंद्र नाथ सिंह

3. का0मुकेश यादव

4. का०अखिलेश कुमार

5. म0का0 सूबी पटेल

 

*नागरिकों से बलरामपुर पुलिस की अपील:-*

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular