#बस्ती_न्यूज
मंगलवार को छावनी थाना क्षेत्र स्थित चौकड़ी टोल प्लाजा के पास कई वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे में एक ट्रक, एक डीसीएम और कुछ अन्य वाहन शामिल थे। टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही एनएचएआई (NHAI) की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। घायल हुए दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
चौकड़ी टोल प्लाजा पर कई वाहन टकराए:दो लोग मामूली घायल
RELATED ARTICLES












