#बस्ती_न्यूज
मंगलवार शाम साऊंघाट विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरैया के पंचायत भवन पर एक सौ साल पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ गिर गया। इस घटना में पंचायत भवन की छत, दीवार और बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त पंचायत भवन में कोई मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार ने बताया कि तेज बारिश के कारण पीपल का तना उखड़ गया, जिससे पेड़ पंचायत भवन पर आ गिरा। उन्होंने इस घटना की सूचना बीडीओ और वन विभाग को दे दी है। प्रधान हरेंद्र कुमार के अनुसार, पेड़ हटने के बाद ही पंचायत भवन के अंदर रखे सामानों को हुए नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सरैया पंचायत भवन पर गिरा विशालकाय पीपल का पेड़:सौ साल पुराना पेड़ गिरने से भवन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
RELATED ARTICLES












