#बस्ती_न्यूज
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ रावत के पास शुक्रवार की रात में लखनऊ से गोरखपुर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के कौड़ीराम निवासी अवधेश तिवारी और उनके पुत्र अर्जुन तिवारी बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे देवदूत, गुड समैरिटन प्रमोद ओझा, स्थानीय लोग और कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे कराया और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में ट्रक में पीछे से घुसी कार:पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











