Homeजिला / लोकल (Local News)'अभी खत्म नहीं हुआ...', ईरान युद्ध पर इजरायल के पीएम का बयान,...

‘अभी खत्म नहीं हुआ…’, ईरान युद्ध पर इजरायल के पीएम का बयान, समझिए प्लान


इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था और इसके बाद कई दिनों तक संघर्ष जारी रहा। इसके बाद अब ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता हो रही है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री ने इल संघर्ष को लेकर एक बयान दिया है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ लड़ाई में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने का दावा किया। शनिवार को उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया और कहा कि उनका अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है।

अपने वीडियो संदेश में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को नाकाम कर दिया है। उन्होंने हिब्रू भाषा में यह वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘ईरान के खिलाफ अभियान खत्म नहीं हुआ है। हमें अभी और काम करना है लेकिन अब भी यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि हमने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।’

यह भी पढ़ें: ‘ईरान ने अमेरिका की शर्तें नहीं मानी,’ पाकिस्तान से मायूस होकर लौटेंगे जेडी वेंस

ईरान पर हमले की वजब बताई

इजरायली पीएम ने इस वीडियो में यह भी बताया कि उन्होंने ईरान पर हमला क्यों किया। बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ लड़ाई शुरू करने के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हमने यह अभियान इसलिए शुरू किया, क्योंकि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बहुत करीब था और प्रतिदिन सैकड़ों मिसाइलें बनाने की क्षमता रखता था। ये दो बड़े खतरे थे, जिन्हें हमें अपने सिर से हटाना था।’

जमीन के अंदर ईरान का परमाणु कार्यक्रम

बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मिसाइल उत्पादन और परमाणु कार्यक्रम को जमीन के बहुत अंदर इस तरह छिपाना चाहता था ताकि बी-2 विमान भी वहां तक न पहुंच पाएं। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम चुपचाप यह होते हुए नहीं देख सकते थे। उन्होंने कहा कि ईरान में अब भी 400 किलोग्राम से ज्यादा यूरेनियम मौजूद है। उन्होंने कहा कि या तो कूटनीतिक प्रक्रिया के जरिये या बल प्रयोग के माध्यम से ईरान से इसे हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर अड़ा अमेरिका, ईरान को झुकना मंजूर नहीं, शांति वार्ता का क्या होगा?

नहीं हुआ समझौता

इजरायली पीएम अभी कह रहे हैं कि अभियान खत्म नहीं हुआ है। वहीं, पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर अब खबर सामने आ रही है कि कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, ‘हम पिछले 21 घंटों से इस काम में लगे हुए हैं। हमने ईरानियों के साथ कई अहम बातचीत की है। यह अच्छी खबर है। बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments