Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निर्माणाधीन सरोवर में डूबे 3 बच्चों की मौत का मामला:सिसवा में नगर...

निर्माणाधीन सरोवर में डूबे 3 बच्चों की मौत का मामला:सिसवा में नगर पालिका अध्यक्ष ने मृतकों के परिवार से एक-एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा


महराजगंज के सिसवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मीराबाई नगर वार्ड के पोखरा टोला स्थित निर्माणाधीन सरोवर में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। चार बच्चे सरोवर में उतरे थे, जिनमें एक तैरकर बाहर निकल आया, जबकि तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और उनके प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने मृतक बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी देने की घोषणा की। रविवार दोपहर चार बच्चे निर्माणाधीन सरोवर में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय तीन बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक बच्चा किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन तीनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। हादसे में नीतीश यादव, रोहन और कृष्णा रौनियार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों के डूबने की खबर से परिवारों में चीख-पुकार मच गई। एक-एक परिवार से सदस्य को मिलेगी नौकरी घटना के बाद नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और उनके प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि मृतक बच्चों के प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी दी जाएगी। उन्होंने संकट की इस घड़ी में परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। निर्माणाधीन सरोवर में सुरक्षा को लेकर उठे सवाल हादसे के बाद निर्माणाधीन सरोवर में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन स्थल पर बच्चे पहुंच रहे थे और गहरे पानी वाले हिस्से को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था जरूरी थी। घटना के बाद लोगों ने ऐसे स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments