Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)'सरल भक्ति से ही मिलती है भगवान की कृपा':महाराजगंज नारायणपुर तिवारी में...

‘सरल भक्ति से ही मिलती है भगवान की कृपा’:महाराजगंज नारायणपुर तिवारी में श्रीराम कथा जारी, नीलम साध्वी ने नवधा भक्ति का किया वर्णन

#बस्ती_न्यूज

सच्चे और सरल भाव से की गई भक्ति से ही भगवान प्रसन्न होते हैं। यह बात अयोध्या धाम से आईं कथावाचिका नीलम साध्वी ने कही। वह महाराजगंज नारायणपुर तिवारी स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित श्री सीताराम यज्ञ एवं श्रीराम कथा के दूसरे दिन (11 अप्रैल) श्रद्धालुओं को संबोधित कर रही थीं। कथा के दौरान उन्होंने अरण्य कांड का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब भगवान श्रीराम, लक्ष्मण के साथ वन में माता सीता की खोज कर रहे थे, तब वे शबरी के आश्रम पहुंचे। शबरी ने अत्यंत श्रद्धा और निष्कपट प्रेम से उनका स्वागत किया और मीठे बेर चखकर भगवान को अर्पित किए। उनकी सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर श्रीराम ने उन्हें नवधा भक्ति का उपदेश दिया। साध्वी नीलम ने नवधा भक्ति के नौ रूपों का वर्णन करते हुए बताया कि संत संग, कथा प्रेम, गुरु सेवा, भगवान के गुणों का गान, नाम जप, संयम व सदाचार, सभी में भगवान का दर्शन, संतोष व निंदा का त्याग और सरलता के साथ पूर्ण समर्पण — ये सभी भक्ति के मार्ग हैं। इनमें से किसी एक को भी सच्चे मन से अपनाने पर भगवान की कृपा प्राप्त होती है। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरा वातावरण भक्ति में डूबा रहा। श्रीराम कथा का आयोजन 10 अप्रैल से शुरू हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments