#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के दुबौलिया विकास खंड में तैनात एक अवर अभियंता पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अधिवक्ता चिंताहरन सिंह ने अधीक्षण अभियंता को शिकायत पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि क्षेत्र के कई किसानों को एक ही गाटा संख्या और चक नंबर पर विद्युत कनेक्शन जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कई स्थानों पर नियमों के विपरीत मोटरों का संचालन कराया जा रहा है। इन अनियमितताओं से विद्युत विभाग को राजस्व की हानि हो रही है और सरकारी नियमों की अनदेखी की जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अवर अभियंता किसानों से कथित तौर पर अवैध धन उगाही कर मनमाने ढंग से कनेक्शन जारी कर रहे हैं। अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी लंबे समय से फीडर पर अपना प्रभाव बनाए हुए हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न होने का दावा करते हैं। चिंताहरन सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अपर अभियंता सुनील सिंह से बात की गई, जिन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। इस शिकायत के बाद क्षेत्र में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दुबौलिया अवर अभियंता पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप:अधिवक्ता ने अधीक्षण अभियंता को शिकायत सौंपकर जांच की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












