Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आरक्षी राहुल कनौजिया का बीमारी से निधन:बस्ती के परसरामपुर थाने में तैनात...

आरक्षी राहुल कनौजिया का बीमारी से निधन:बस्ती के परसरामपुर थाने में तैनात थे, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के परसरामपुर थाने में तैनात आरक्षी राहुल कनौजिया का बीमारी के कारण निधन हो गया। उनका निधन 12 जुलाई 2026 को शाम लगभग 7:10 बजे हुआ। वह पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और लखनऊ के एसजीपीजीआई में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दिवंगत आरक्षी राहुल कनौजिया की आयु लगभग 32 वर्ष थी। वह मूल रूप से गोरखपुर जनपद के निवासी थे। उन्होंने 17 जुलाई 2018 को पुलिस सेवा में आरक्षी के पद पर भर्ती होकर अपनी सेवाएं शुरू की थीं और वर्तमान में परसरामपुर थाने में कार्यरत थे। पुलिस लाइन, बस्ती में आरक्षी राहुल कनौजिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी हरैया, क्षेत्राधिकारी कलवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत शोक धुन के बीच उपस्थित अधिकारियों और जवानों द्वारा ‘शोक सलामी’ दी गई। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढाँढस बँधाया और सांत्वना दी। इसके बाद, पुलिसकर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments