HomeHealth & Fitnessस्कूली वाहनों की फिटनेस न होने पर किया जायेगा सीज

स्कूली वाहनों की फिटनेस न होने पर किया जायेगा सीज

बस्ती – बस्ती संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) फरीदउद्दीन ने बताया कि मंडल के सभी जनपदों में मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दिया गया है कि अगर वाहनों की फिटनेस नहीं हुई तो सीधे एक्शन के साथ सीज होगी। बच्चों के सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले विद्यालयों पर शक्ति के साथ कानूनी कार्यवाही होगी। बच्चों की सुरक्षा  हम सबकी जिम्मेदारी है। 7 जुलाई तक मौका दिया गया था अब अभियान चलाया जा रहा है बिना फिटनेस स्कूल वाहन को निरूद्ध किया जा रहा है।बच्चों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं है।
उन्होंने बताया की संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी माला बाजपेई एवं यात्री/ मॉलकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त टीम कार्य कर रही है। विगत दिनों चेकिंग अभियान मे विभिन्न स्कूलों की गड़िया प्रवर्तन कार्यवाही कर सीज भी हुई। पहले भी 162 वाहनों को अनफिट पाया गया था, जिसे बस्ती परिवहन विभाग ने संचालन पर तत्काल रोक लगा दिया और सभी विद्यालयों को तत्काल फिटनेस कराने की हिदायत भी दी गई । जुलाई माह मे भी कुछ स्कूली वाहनों के  फिटनेस फेल पर परिवहन अधिकारी लगातार चेकिंग अभियान के तहत निगरानी कर रहे हैं। सभी स्कूल प्रबंधकों को हिदायत दी गई कि जिनके फिटनेस अभी फेल है तत्काल फिटनेस कराकर ही बच्चों को सुरक्षित घर वापसी करें।सुरक्षित स्कूल वाहन का संचालन एक नियम नहीं सुरक्षित बच्चों की घर वापसी का भरोसा है।15 जुलाई अंतिम चेतावनी है इसके पश्चात भी चेकिंग अभियान चलाकर बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हर स्कूलों में जागरूकता का अभियान समय समय पर चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments