#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नई बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को पतंजलि योग समिति की जनपदीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी दुर्गेश सिंह ने की। इस दौरान योग के विस्तार और संगठनात्मक कार्यों पर विशेष जोर दिया गया। दुर्गेश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए जिले की ऑडिट रिपोर्ट शीघ्र भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता और गति बनी रहेगी। उन्होंने जिला प्रभारियों को अधिक से अधिक योग प्रशिक्षक तैयार करने तथा तहसील स्तर पर नियमित प्रवास कर योग के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने पर भी बल दिया। सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि योग को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। इसके लिए संगठित प्रयासों और सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर आजीवन सदस्य राजेश श्रीवास्तव, डॉ. नवीन सिंह, नवल किशोर चौधरी, सुभाष चन्द्र आर्य, शन्नो दुबे, दीनानाथ शुक्ल, गरुण ध्वज पाण्डेय, राम मोहन पाल, कार्तिकेय, राधा देवी, शिव श्याम सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के समापन के बाद, सभी सदस्यों ने योग जागरूकता अभियान के तहत संत कबीर के लिए प्रस्थान किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पतंजलि योग समिति की जनपदीय बैठक:बस्ती में योग विस्तार और ऑडिट रिपोर्ट पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












