बहराइच जनपद के शिवपुर विकासखंड स्थित रामपुर धोबिया न्याय पंचायत में किसानों ने सोमवार को साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें कई दिनों से उर्वरक नहीं मिल रही है। रायगंज से आए किसान राजू सहित दर्जनों किसानों ने साधन सहकारी समिति के सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। किसानों ने बताया कि वे बीते तीन दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनके कागजात कूड़ेदान में फेंक दिए गए। किसानों का कहना है कि उन्हें सोमवार को खाद देने का वादा किया गया था, लेकिन सचिव अब फोन भी नहीं उठा रहे हैं। इस संबंध में जब समिति के सचिव शहाबुद्दीन से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उनकी गैर-मौजूदगी में ही साधन सहकारी समिति पर उर्वरक का वितरण किया गया है। किसानों ने उच्च अधिकारियों से साधन सहकारी समिति रामपुर धोबिया की जांच करने और किसानों के साथ अभद्रता न करने के संबंध में कार्रवाई की मांग की है।
बहराइच में किसानों को नहीं मिला खाद:सहकारी समिति पर प्रदर्शन, अधिकारियों से जांच की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












