HomeUncategorizedनारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान...

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित बहू-बेटी सम्मेलन कार्यों की अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई समीक्षा*

*

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में तथा *मिशन शक्ति नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाइन, बलरामपुर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित *बहू-बेटी सम्मेलन* कार्यक्रमों एवं उनसे संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा शासन की मंशानुरूप महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में उपस्थित सभी मिशन शक्ति प्रभारियों, महिला बीट अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अब तक आयोजित बहू-बेटी सम्मेलनों, महिला जागरूकता कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में बहू-बेटी सम्मेलनों का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए।

कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को *महिला हेल्पलाइन-1090,आपातकालीन सेवा -112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930* सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी जागरूक किया जाए। साथ ही साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा तथा लैंगिक अपराधों के संबंध में जागरूकता फैलाने पर विशेष बल दिया जाए।

महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की गुणवत्ता, जनसहभागिता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। तथा महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में उनके सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य संपादन करें।

इस बैठक में *क्षेत्राधिकार नगर श्री अभिषेक सिंह, डा0 अनिल कुमार द्विवेदी, यूनीसेफ , इन्द्रभान तिवारी, न्यू कान्सेप्ट परीक्षक , रेखी रेखा देवी, वन्दना कश्यप, महिलाकल्याण विभाग* व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments