#बस्ती_न्यूज
बस्ती में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 40 वर्षीय विशंभर चौधरी ने एक मासूम बच्चे को बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा दी। यह घटना रविवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के भिटिया-हरदिया मार्ग पर हुई। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा बढ़या निवासी विशंभर चौधरी अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से बस्ती शहर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सियारापार गांव के समीप अचानक एक छोटा बच्चा दौड़ते हुए सड़क के बीचों-बीच आ गया। बच्चे को सुरक्षित बचाने के लिए विशंभर ने तेजी से ब्रेक लगाया, जिससे उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर ही पलट गई। बाइक से गिरने के कारण विशंभर के सिर में गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर अचेत हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और उन्हें जिला चिकित्सालय भिजवाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने विशंभर की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन सिर की अंदरूनी चोट अधिक होने के कारण उन्हें तत्काल लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ में उपचार के दौरान डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद विशंभर को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया। विशंभर चौधरी की मृत्यु की खबर उनके पैतृक गांव बड़ा बढ़या पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मासूम को बचाने की कोशिश में बाइक सवार की मौत:बस्ती में सड़क हादसे में गंभीर घायल, लखनऊ में तोड़ा दम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











