लक्ष्मीपुर विकास खंड के मझार क्षेत्र स्थित अमहवा चौराहे पर आयोजित जनसभा में वर्षों बाद पहुंचे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का संबोधन शुरू होते ही माहौल उत्साह से भर गया। हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने “शेर-ए-पूर्वांचल अमरमणि त्रिपाठी” के गगनभेदी नारे लगाए। जनसभा को संबोधित करते हुए अमरमणि त्रिपाठी ने कहा कि मझार क्षेत्र की जनता ने उन्हें हमेशा स्नेह और समर्थन दिया है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि सड़क, पुल, बिजली और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए उन्होंने निरंतर संघर्ष किया। इस दौरान वह भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद जनता के बीच आकर उन्हें नई ऊर्जा मिली है और वह जीवन की अंतिम सांस तक क्षेत्र की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। जनसभा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
“शेर-ए-पूर्वांचल” के नारों से गूंजा अमहवा चौराहा:लंबे समय बाद जनसभा में पहुंचे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, बोले—आखिरी सांस तक क्षेत्र की सेवा करूंगा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












