लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर की तैयारियों को लेकर मंगलवार को दीक्षांत समारोह से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० माण्डवी सिंह, कुलसचिव एसपी सिंह, समस्त विभागाध्यक्ष,विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल,आनंदीबेन पटेल करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित कुमार बोस होंगे। इस अवसर पर मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन, उत्तर प्रदेश सरकार, जयवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कुलपति प्रो० माण्डवी सिंह ने बताया कि जनभवन के निर्देशानुसार दीक्षांत समारोह से संबंधित समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कुलसचिव एसपी सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है तथा संबंधित समितियां अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन कर रही हैं।
भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












