Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरदी के कलासनपुरवा में 8 वर्षीय बच्चे की मौत:बिजली के खंभे में...

हरदी के कलासनपुरवा में 8 वर्षीय बच्चे की मौत:बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से हादसा


हरदी थाना क्षेत्र के कलासनपुरवा में मंगलवार को एक आठ वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। बच्चे का 10 वर्षीय बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। यह घटना महसी तहसील की ग्राम पंचायत पूरे गंगा प्रसाद के मजरा कलासनपुरवा में हुई। बेचन का आठ वर्षीय पुत्र रामू घर के पास की एक दुकान से सामान लेने गया था। लौटते समय वह सड़क किनारे लगे एक विद्युत पोल के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। घटना के समय रामू का दस वर्षीय बड़ा भाई विनोद भी उसके साथ था और वह भी करंट की चपेट में आ गया था। हालांकि, विनोद किसी तरह छिटककर दूर जा गिरा और उसकी जान बच गई। रामू करंट की तीव्रता सहन नहीं कर पाया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल राजस्व और पुलिस विभाग को सूचित किया। चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर हरदी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस विद्युत पोल में करंट उतरने की शिकायत पहले भी विभाग से की गई थी, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments