पयागपुर में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को आज बड़ी राहत मिली। क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जिसके बाद आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और चिलचिलाती धूप पड़ रही थी, जिससे जनजीवन बेहाल था। दोपहर के समय बाजार और सड़कें सूनी नजर आ रही थीं। आज सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया, जिससे सूरज की तपिश कम हुई। इसके बाद चली ठंडी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को सुकून दिया। इस सुहाने मौसम से स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस हल्की बारिश ने न केवल गर्मी से सुकून दिया है, बल्कि किसानों के लिए भी उम्मीद जगाई है। सहसरावा के किसान अवनीश उपाध्याय, शत्रोहन, मनीष और राम जी का कहना है कि यह बारिश उनकी धान की फसल के लिए वरदान साबित होगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घंटों के दौरान क्षेत्र में और अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
पयागपुर में बारिश से किसानों में खुशी:भीषण गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











