सोमवार शाम लगभग 7 बजे घुघली थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस और घुघली पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे 4 लोगों का 40 हजार रुपये का चालान किया गया। यह अभियान ZFD कार्यक्रम के तहत चलाया गया। टीम के प्रभारी और सदस्यों ने ब्रेथ एनालाइजर की मदद से वाहन चालकों की जांच की। चेकिंग के दौरान पाए गए सभी शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस अभियान में SSI राकेश कुमार यादव, यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह, SI अजय सिंह, विनय कुमार सिंह और प्रमोद यादव शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
घुघली में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई:पुलिस और यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











