आनंदनगर स्थित इंडेन गैस सर्विस पर एक उपभोक्ता के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एजेंसी मालिक और कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ता को धमकाते और मारपीट करते देखा जा सकता है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एजेंसी मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधावारी निवासी राघवेंद्र मौर्य के साथ हुई। राघवेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 9 अप्रैल को शाम 5 बजे गैस लेने एजेंसी पर गए थे। इसी दौरान गैस एजेंसी मालिक अरविंद जायसवाल, आर्यन जायसवाल, प्रबंधक राधेश्याम यादव और अनिल पाल ने उनके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी उपभोक्ता को धक्का देकर बाहर निकालते हुए दिख रहा है। फरेंदा प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। राघवेंद्र मौर्य की तहरीर के आधार पर गैस एजेंसी मालिक अरविंद जायसवाल, आर्यन जायसवाल, प्रबंधक राधेश्याम यादव और अनिल पाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जब इस संबंध में गैस एजेंसी मालिक अरविंद जायसवाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
आनंदनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ता से मारपीट:मालिक समेत 4 पर केस दर्ज, जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











