बृजमनगंज थाना क्षेत्र में लेहड़ा हाल्ट स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव ट्रेन से कटा हुआ मिला। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव तीन टुकड़ों में कटा हुआ था और चेहरा पूरी तरह से क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक की जेब से एक टिकट भी मिला, लेकिन उसका प्रिंट मिट चुका था, जिससे कोई जानकारी नहीं मिल पाई। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव के निकट से एक पासपोर्ट साइज फोटो मिला है, जिसके मृतक का होने की संभावना है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक ने हल्के गुलाबी रंग की शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी। उसके दाहिने हाथ में कलावा और बीच की उंगली में अंगूठी थी। मृतक का हुलिया दोहरा मजबूत जिस्म और रंग गोरा बताया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत:तीन टुकड़ो में मिला शव; लेहड़ा हाल्ट स्टेशन के पास की घटना; शिनाख्त नहीं हो पाई
Recent Comments
on Hello world!












