पनियरा क्षेत्र के रामपुर मंसूरगंज स्थित राम रतन पीजी कॉलेज में बुधवार को आशीर्वचन (फेयरवेल) समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और कॉलेज प्रबंधक रामचंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया। समारोह में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्नातक स्तर पर बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा साधना चौरसिया को ‘मिस फेयरवेल’ और गुलशन कुमार को ‘मिस्टर फेयरवेल’ चुना गया। वहीं परास्नातक स्तर पर एमएससी (प्राणि विज्ञान) की छात्रा गुंजा को ‘मिस फेयरवेल’ तथा एमए (राजनीति विज्ञान) के छात्र रंजीत राणा को ‘मिस्टर फेयरवेल’ का खिताब दिया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों—आफताब आलम, होशिला शर्मा, रामकेश सिंह, सतीश शुक्ला, मनोज चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, विनोद यादव और धर्मेंद्र यादव सहित कई शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कॉलेज प्रबंधक रामचंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा धन है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। समारोह का समापन प्राचार्य डॉ. नागेश्वर सिंह के आशीर्वचन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन रवि प्रताप नागवंशी ने किया। इस अवसर पर शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
साधना बनीं मिस, गुलशन बने मिस्टर फेयरवेल:राम रतन पीजी कॉलेज में फेयरवेल समारोह, कई शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












