परतावल चौक के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर की ओर से आ रही रिफाइंड तेल से लदी एक पिकअप (UP 56 AT 2510) का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर पर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में भरा रिफाइंड तेल सड़क पर फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर फिसलन हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारू कराया। साथ ही सड़क पर फैले तेल को साफ कराने की व्यवस्था भी कराई गई। पुलिस के अनुसार, समय रहते हालात पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
टायर फटा, पलटी तेल लदी पिकअप:परतावल चौक पर सड़क पर फैला रिफाइंड, बड़ा हादसा टला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











