#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के कठोतिया गांव में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ। इस घटना में गब्बर पुत्र रामसूरत की झोंपड़ी और उसमें रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ और आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया। उनके त्वरित प्रयासों से आग को और अधिक फैलने से रोका जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की माँग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दुबौलिया के कठोतिया में लगी भीषण आग:झोंपड़ी जलकर राख, मुआवजा दिलाने की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











