Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अवैध तमंचा-कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान...

अवैध तमंचा-कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान में मिली बड़ी सफलता


श्रावस्ती पुलिस ने जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। हरदत्तनगर गिरण्ट थाना पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बहराइच-मल्हीपुर मुख्य मार्ग के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लाल मथन उर्फ मिथुन पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है, जो वनघुसरा (लक्ष्मनपुर इटवरिया), थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में थाना मल्हीपुर में मु0अ0सं0 60/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त लाल मथन उर्फ मिथुन के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले शामिल हैं। वह पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments