HomeHealth & Fitnessदो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दंपति सहित तीन की मौत, दो घायल

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दंपति सहित तीन की मौत, दो घायल

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत बृहस्पतिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव उजीरपुर निवासी अरविंद कुमार (45) अपनी पत्नी शशि देवी (43) के साथ दिल्ली में एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का कार्य करते थे। दोनों बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान थाना एका क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में शशि देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद ने आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार छात्र संदीप (19) अपने चचेरे भाई राजीव और दोस्त सनी के साथ खेत पर अपने पिता को खाना देने के बाद लौट रहा था। इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया।

हादसे में संदीप की भी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोनों साथी राजीव और सनी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। तीन लोगों की मौत हुई है और दो घायल हैं। मामले की विधिक जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments