HomeHealth & Fitnessइंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने शेयर किया दिल का हाल

इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने शेयर किया दिल का हाल

बॉलीवुड । अभिनेता ऋतिक रोशन की एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया है। पेरिस से शेयर की गई एक सेल्फी के साथ अभिनेता ने अपने अभिनय करियर और पसंदीदा किरदारों को लेकर दिल की बात कही है। तस्वीर में ऋतिक के पीछे मशहूर एफिल टावर नजर आ रहा है, जबकि उनके भावुक संदेश ने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है। अभिनेता की इस पोस्ट पर प्रशंसक उन्हें नए और चुनौतीपूर्ण किरदारों में देखने की इच्छा जता रहे हैं।

ऋतिक ने अपनी पोस्ट में बताया कि हाल ही में उनसे पूछा गया कि वह किस तरह का किरदार निभाना चाहते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्हें फिल्म ‘लक बाय चांस’ में निभाया गया अपना किरदार ‘ज़फ्फर’ याद आ गया। अभिनेता ने लिखा, “मुझे खुद हैरानी हुई कि मुझे कौन-सा रोल करना है। ‘लक बाय चांस’ का ज़फ्फर याद है? मैं वैसा किरदार तुरंत करना चाहूंगा। लेकिन निर्देशक मुझे सिर्फ अच्छे आदमी के रोल में ही देखना चाहते हैं। अफसोस की बात है।”

ऋतिक की यह टिप्पणी उनके अभिनय की नई संभावनाओं की ओर इशारा करती है। अपने करियर में रोमांटिक, एक्शन और प्रेरणादायक भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीत चुके अभिनेता अब अधिक जटिल और ग्रे शेड वाले किरदार निभाने की इच्छा रखते हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे ऋतिक को पारंपरिक छवि से अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में देखने के लिए उत्साहित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments