Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जीवित पदाधिकारियों को मृत दर्शाकर समिति से हटाने का आरोप:मटेरा के मदरसा...

जीवित पदाधिकारियों को मृत दर्शाकर समिति से हटाने का आरोप:मटेरा के मदरसा विवाद में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

#बस्ती_न्यूज

नगर थाना क्षेत्र के मटेरा गांव स्थित मदरसा अरबिया अहले सुन्नत तालीमुल इस्लाम अशरफिया की प्रबंध समिति को लेकर एक विवाद सामने आया है। मदरसे के प्रबंधक सहित छह लोगों के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर पुराने पदाधिकारियों को मृत दर्शाने और उनकी जगह अपने रिश्तेदारों को समिति में शामिल करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मटेरा निवासी मोहम्मद नजीर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह, सेराजुद्दीन, मुनव्वर अली और मेहंदी हसन मदरसे के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं। उनके अनुसार, वर्ष 2005 में संस्था के पंजीकरण के समय मुनव्वर अली नायब सदर, सेराजुद्दीन सचिव तथा वह और मेहंदी हसन सदस्य के रूप में दर्ज थे। आरोप है कि मदरसे के प्रबंधक अब्दुलरब ने वर्ष 2009 में कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल करते हुए पहले मोहम्मद नजीर को और बाद में अन्य तीनों पदाधिकारियों को भी जीवित रहते हुए अभिलेखों में मृतक दर्शा दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसी आधार पर उनके नाम समिति से हटवा दिए गए। इसके बाद प्रबंधक के करीबी रिश्तेदारों को विभिन्न पदों पर नियुक्त कर दिया गया। आरोप है कि अब्दुल कादिर को नायब सदर, अब्दुल रहमान को सचिव और अब्दुल सलाम को सदस्य बनाया गया। शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments