Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया:प्रदेश भर में हवन-यज्ञ और वृक्षारोपण के...

योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया:प्रदेश भर में हवन-यज्ञ और वृक्षारोपण के साथ मना जश्न


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज पूरे प्रदेश में मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह हवन, यज्ञ और केक काटे गए। मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। इसी क्रम में, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी की अध्यक्षता और नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नौतनवा नगर के वार्ड नंबर 16 बहादुर शाह नगर स्थित कोटही माता मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पूजा-पाठ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ के प्रबंधन से लेकर मुख्यमंत्री तक की जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने प्रदेश के विकास में बाधा बन रहे माफियाओं के मंसूबों को ध्वस्त कर एक नई मिसाल कायम की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। तस्वीरें देखिए – वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनकल्याण के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने ईश्वर से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की। इस कार्यक्रम में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, संजय पाठक, राहुल दूबे, दुर्गेश कुमार, लल्लू जायसवाल, ग्राम प्रधान बैरियहवां मक्खन मौर्या, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, रवि त्रिपाठी, भगवानदास यादव, संजय सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अमित जायसवाल, विजय उपाध्याय, राजू पहलवान, राजकुमार गौड़, योगेश विश्वकर्मा और नितेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments