Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पॉवर हाउस लौट रहे दो संविदाकर्मियों पर हमला:लालगंज में बाइक सावर दबंगों...

पॉवर हाउस लौट रहे दो संविदाकर्मियों पर हमला:लालगंज में बाइक सावर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, सिर पर चोटें

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत देईसांड़ बाजार के पास अचानक अज्ञात आधा दर्जन से अधिक बाइक पर सवार लोगों ने विद्युत संविदाकर्मियों पर हमला कर दिया। खराब लाइट ठीक कर पॉवर हाउस लौट रहे दो संविदाकर्मियों को आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस हमले में दोनों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। थाल्हापार निवासी श्रीकांत राव ने इस संबंध में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वे अपने सहयोगी कृष्णकुमार यादव (निवासी खोरिया) के साथ बानपुर फीडर आपूर्ति क्षेत्र से विभागीय कार्य पूरा कर देईसांड़ उपकेंद्र लौट रहे थे। भोगीपुर पुलिया के पास पहुंचते ही दो अलग-अलग बाइकों पर सवार आधा दर्जन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments