सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड पर स्थित ‘मां वैष्णो बेकर्स एंड गिफ्ट कॉर्नर’ में आज सुबह भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सुबह दुकान से अचानक धुआं उठता देखा गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल चुकी थी और उसने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाया और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखे सजावटी सामान, अन्य कीमती वस्तुएं और सीसीटीवी कैमरे समेत लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान के मालिक सनी गुप्ता, जो नौतनवा के छपवा के निवासी हैं, रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह हुए इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदार सनी गुप्ता से मुलाकात की। विधायक ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन और वह स्वयं पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली की बेकरी में शॉर्ट सर्किट से आग:मां वैष्णो बेकर्स में लाखों का नुकसान, विधायक ने मदद का भरोसा दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












