Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विधायक ने 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ किया:गोल्हौरा में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण...

विधायक ने ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया:गोल्हौरा में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया


शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गोल्हौरा में शुक्रवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर बढ़नी के एसडीआई अरुण कुमार और प्रधानाध्यापक आशुतोष सिंह ने विधायक विनय वर्मा का माल्यार्पण, महात्मा बुद्ध की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। बच्चों ने भी विधायक को फूल देकर उनका अभिनंदन किया। विधायक वर्मा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के विकास में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा पहुंचाना है। विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा ही बच्चों का भविष्य संवारने का एकमात्र माध्यम है और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें भी वितरित की गईं। इस मौके पर बढ़नी के एसडीआई अरुण कुमार, प्रधानाध्यापक आशुतोष सिंह, विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments