एसडीएम इटवा कुणाल ने शुक्रवार को गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए और फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन पर विशेष जोर दिया। एसडीएम ने सभी किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार केंद्र और तहसील स्तर पर फार्मर आईडी बनवाने हेतु शिविरों की व्यवस्था भी की जाएगी। फार्मर आईडी अनिवार्य है, जिससे किसानों को समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। कुणाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने आसपास के किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें और अधिक से अधिक गेहूं विक्रय हेतु केंद्र पर लाएं। उन्होंने किसानों से फोन पर भी संपर्क कर खरीद की स्थिति पर प्रतिक्रिया ली। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि किसानों का नियमानुसार गेहूं क्रय किया जा रहा है। इस मौके पर किसान राम कीर्ति शुक्ला, बैरवा के प्रधान वंशराज मौर्या सहित कई अन्य किसान भी मौजूद रहे।
एसडीएम ने इटवा गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया:खरीद में तेजी लाने और फार्मर रजिस्ट्रेशन पर दिया जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











