महराजगंज के पनियरा विकास खंड में ग्राम रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मियों ने 17 से 25 अप्रैल 2026 तक कलमबंद हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी राहुल सागर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि यह हड़ताल प्रदेश स्तर पर लंबित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर की जा रही है। रोजगार सेवकों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होता, तब तक सभी ग्राम रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मचारी आंदोलनरत रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों से प्रांतीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश मिलने तक किसी भी प्रकार का कार्य दबाव न बनाने का अनुरोध भी किया। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने इस संबंध में कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न समस्याएं लंबित हैं, जिन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। इस हड़ताल के कारण मनरेगा से जुड़े कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है, जिससे ग्रामीण विकास योजनाओं की गति प्रभावित हो सकती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान अभिषेक कुमार, संतोष कुमार सिंह, उमाशंकर मौर्य, दुर्गेश कुमार अग्रहरी, मुन्नीलाल, अमरेश गौतम, इस्लाम अली, अनिरुद्ध कुमार, प्रतिभा सिंह, रामशरन सिंह और पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल:लंबित मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












