बहराइच में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ नगर समेत कई ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। करीब दो सप्ताह से जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी था। शनिवार देर रात करीब दो बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। लगातार हुई बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। सुबह भी छाए रहे बादल, दिन में बारिश के आसार रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में भी जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले कई दिनों से जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तेज धूप, लू और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। देर रात हुई बारिश ने मौसम को राहतभरा बना दिया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। किसानों को भी मिलेगा फायदा बारिश से खेतों में नमी बढ़ने की उम्मीद है, जिससे खरीफ फसलों की तैयारी कर रहे किसानों को लाभ मिलेगा। समय पर हुई बारिश धान समेत अन्य खरीफ फसलों की बुवाई और रोपाई के लिए अनुकूल मानी जा रही है।
बहराइच में देर रात झमाझम बारिश:5 डिग्री लुढ़का पारा, करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश; सुबह 28 डिग्री पहुंचा तापमान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












