नानपारा में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर राजस्व टीम ने जेसीबी की मदद से यह कार्रवाई की। यह अतिक्रमण रामनगर सेमरा गांव में था। रामनगर सेमरा, परगना चरदा स्थित गाटा संख्या 56, रकबा 0.122 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में ‘नवीन परती’ के रूप में दर्ज है। इस सरकारी भूमि पर एक ग्रामीण द्वारा लंबे समय से पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया था। नायब तहसीलदार नवाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल की टीम ने नियमों के तहत इस निर्माण को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। सरकारी भूमि पर लंबे समय से चले आ रहे इस अतिक्रमण के ध्वस्त होने से क्षेत्र के अन्य अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि, तालाब, चकरोड और सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी स्थिति में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बहराइच में सरकारी भूमि पर बना पक्का निर्माण ध्वस्त:एसडीएम नानपारा के निर्देश पर जेसीबी से हटाया गया अवैध कब्जा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












