पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी रंजीत सोनी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। गुरुवार शाम बनकटवा जंगल के पास हुई इस घटना में बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल और आभूषण लूट लिए। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर बाजार के सोनारी मोहल्ला निवासी रंजीत सोनी की मानिक तालाब गांव में कपड़े और आभूषण की दुकान है। वह रोज की तरह गुरुवार शाम को अपनी दुकान बंद कर लक्ष्मीपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। लगभग 6:20 बजे जब वह बनकटवा जंगल के पास पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे करीब पांच अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने रंजीत सोनी पर शीशे की बोतल और डंडों से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में सर्राफा व्यापारी लहूलुहान हो गए। घायल व्यापारी ने बताया कि हमलावर उनकी अपाचे मोटरसाइकिल और उसकी डिग्गी में रखे आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को तत्काल सीएचसी लक्ष्मीपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुरंदरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसएसपी सिद्धार्थ और सीओ दीपशिखा वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। सीओ दीपशिखा वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की तलाश जारी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में सर्राफा कारोबारी पर हमला, बाइक-आभूषण लूटे:बदमाश फरार; व्यापारी गंभीर रूप से घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












