Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर वन्यजीव तस्करी नाकाम:एसएसबी ने करोड़ों का दुर्लभ 'दोमुंहा' सांप...

भारत-नेपाल सीमा पर वन्यजीव तस्करी नाकाम:एसएसबी ने करोड़ों का दुर्लभ ‘दोमुंहा’ सांप पकड़ा, एक गिरफ्तार


श्रावस्ती/भिनगा: भारत-नेपाल सीमा पर वन्यजीव तस्करी के खिलाफ अभियान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 62वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। 14 मई 2026 को सीमा चौकी सुइया की टीम ने वन विभाग ककरदरी रेंज के साथ मिलकर एक दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप बरामद किया। यह कार्रवाई श्री अमरेंद्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन और सहायक कमांडेंट श्री अमित शर्मा के नेतृत्व में एक संयुक्त विशेष गश्त अभियान के दौरान हुई। टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक जीवित रेड सैंड बोआ सांप बरामद किया गया, जिसे स्थानीय भाषा में ‘दोमुंहा सांप’ भी कहा जाता है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बहराइच जिले के नानपारा थाना क्षेत्र के ग्राम अमवा मौलवी निवासी इरफान खान (पुत्र यूनुस खान) के रूप में हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दुर्लभ सांप की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जाती है। इसका उपयोग अक्सर अंधविश्वास और दवाओं के निर्माण में किया जाता है। आरोपी इरफान खान को आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है। एसएसबी की इस कार्रवाई ने सीमा पर होने वाले वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments