श्यामदेउरवा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने शुक्रवार को चार गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। यह कार्रवाई सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर, श्यामदेउरवा साइबर टीम ने 17 अप्रैल को इन मोबाइल फोन को बरामद किया। बरामद किए गए फोन में एक वीवो कंपनी का जिसकी कीमत 15,200 रुपये, दूसरा वीवो का 22,000 रुपये, एक सैमसंग का 18,463 रुपये और एक वन प्लस कंपनी का 25,000 रुपये का बताया गया है। इस टीम में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, कॉन्स्टेबल राजकुमार, महिला कांस्टेबल अनिता पाण्डेय शामिल रही।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवा साइबर टीम ने चार गुम मोबाइल बरामद किए:सीईआईआर पोर्टल की मदद से मालिकों को सौंपे गए फोन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












