रिपोर्ट:हेमन्त कुमार दुबे।
महराजगंज। जनपद के निचलौल स्थित मैरिज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने केंद्र व राज्य सरकार की गौ नीति की कड़े शब्दों में आलोचना की। शंकराचार्य ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के दौर में उत्तर प्रदेश गौ मांस की बिक्री में देश में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सनातन समाज गाय को माता मानकर पूजा करता है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक कागजों में उसे महज एक ‘पशु’ का दर्जा दिया गया है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि सनातनी परंपराओं की उपेक्षा अब सहन सीमा से बाहर है। यदि सरकार जल्द ही गाय को राष्ट्रीय पशु/राष्ट्रमाता घोषित कर गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाती है, तो आगामी चुनावों में सनातनी समाज वर्तमान सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगा और उसका बहिष्कार करेगा।












