महराजगंज के पनियरा स्थित विद्युत उपकेंद्र का भवन जर्जर हो गया है। लगातार बारिश के कारण छत से पानी टपक रहा है, जिससे कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ रहा है। यह उपकेंद्र पनियरा क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करता है, लेकिन इन दिनों खुद बदहाल व्यवस्था का शिकार बना हुआ है। उपकेंद्र परिसर में अवर अभियंता कार्यालय, बड़े बाबू का कक्ष और कंट्रोल रूम सर्वाधिक प्रभावित हैं। बारिश का पानी छत से सीधे कमरों में गिर रहा है, जिससे दीवारों में सीलन आ गई है। विद्युत उपकरणों के बीच पानी टपकने से किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के दौरान काम करना डर के साए में हो गया है। अवर अभियंता कार्यालय में छत से पानी टपकने के कारण एक पंखा खराब होकर जल गया है। वहीं, कार्यालय में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज भी भीगकर खराब हो गए हैं। बड़े बाबू के कार्यालय में भी यही स्थिति है, जिससे नियमित कार्य प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र के अधिकांश भवन लगभग 35 वर्ष पहले बनाए गए थे। समय पर मरम्मत और रखरखाव न होने के कारण अब ये पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। बरसात में स्थिति और गंभीर हो गई है, लेकिन अब तक भवन के जीर्णोद्धार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अवर अभियंता प्रभात दुबे ने बताया कि कार्यालय भवन बहुत पुराना हो चुका है। पानी टपकने से फाइलें भीग गई हैं और कार्यालय का पंखा भी खराब हो गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को भवन की खराब स्थिति की सूचना भेज दी है और आवश्यक कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा विद्युत उपकेंद्र भवन जर्जर, छत से पानी टपक रहा:कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे, उपकरण भी खराब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












